न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना काल में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के करीब दो दर्जन शिक्षक, शिक्षामित्र और कर्मचारियों की मौत हुई है। इसको लेकर शिक्षक संघ मृत शिक्षकों, कर्मचारियों व शिक्षामित्रों के परिवार को आर्थिक मदद व मृतक आश्रित कोटे में नौकरी की मांग उठा रहे हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की गूगल मीट के जरिये बैठक हुई। इसमें प्रदेश व स्थानीय पदाधिकारियों ने शासन से इस संबंध में निर्देश जारी करने की मांग की।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में गूगल मीट पर ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें कोरोना के कारण पंचायत चुनाव में 1621 शिक्षकों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। वक्ताओं ने सरकार द्वारा शिक्षकों की मृत्यु का उपहास उड़ाने का विरोध किया गया, क्योंकि सरकार ने 1621 के स्थान पर मात्र तीन शिक्षकों की मृत्यु होना बताया है।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा द्वारा आश्वासन दिया गया कि जब तक मृतक शिक्षकों को उनका हक एक करोड़ रुपये व आश्रित को नौकरी नहीं मिलती, तब तक हर कीमत पर लड़ाई जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने जिले में मृत 16 शिक्षक, पांच शिक्षामित्र, दो सेवक और एक वार्डन की मृत्यु की प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी दी गई। ऑनलाइन बैठक में इस बात को लेकर गुस्सा जताया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा मृतक शिक्षकों पर कोई भी शोक पत्र जारी नहीं किया गया और न ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शोक संवेदना प्रकट की गई है। इसकी प्राथमिक शिक्षक संघ निंदा करता है।
जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लॉक के अध्यक्षों, मंत्री और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को खुद सुरक्षित रहकर सभी शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने में अग्रणी रहने और मृतक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, सेवकों के परिवारों का ध्यान रखने की अपील की।
इन शिक्षकों की हुई कोरोना काल में मौत
- कंचन लता यूपीएस मोहनपुर मुरसान।
- यतेेंद्र कुमार यूपीएस सुल्तानपुर हसायन।
-प्रमेंद्र कुमार संविलियन विद्यालय नगला फारम हाथरस।
-जमालुद्दीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल पुरदिलनगर।
-लालता प्रसाद संविलियन विद्यालय समामई सासनी।
-शैलेश सेंगर यूपीएस तिलौठी सासनी।
-प्रवेंद्र पीएस रुदायन सासनी।
-यज्ञस्वरूप गुप्ता यूपीएस पिपलगवां सिकंदराराऊ।
-पिंकी सिंह पीएस जिमसपुर सिकंदराराऊ।
-भानु प्रकाश सेवक बीआरसी सिकंदराराऊ।
-राजकुमारी संविलियन विद्यालय दयानतपुर सासनी।
-रघुवीर प्रसाद प्राथमिक विद्यालय नगला धर्मा मुरसान।
-कमलेश यादव संविलियन विद्यालय बहादुरपुर सहपऊ।
-सोनी गोयल पीएस रतनगढ़ी हाथरस।
-प्रदीप उपाध्याय पीएस जलालपुर हाथरस।
-सरला शर्मा सेविका यूपीएस चमरौली हसायन।
-धर्म सिंह, पीएस ऊतरा सासनी।
-ज्ञानचंद्र शिक्षामित्र पीएस ऊतरा सासनी।
-आदर्श पुंढीर शिक्षामित्र पीएस नगरिया सिकंदराराऊ।
-अजय गुप्ता शिक्षामित्र पीएस रायपुर टप्पा सिकंदराराऊ।
-जयवीर सिंह शिक्षामित्र पीएस नगला नौकस सिकंदराराऊ।
-नीलम शर्मा शिक्षामित्र पीएस मोहनपुर मुरसान।
-नीरज शर्मा वार्डन, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सादाबाद।