फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ठेके पर शराब पी रहे युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : शराब पीने के बाद मृत युवक के परिजन। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बस स्टैंड स्थित देसी शराब के ठेके में शनिवार की दोपहर 12 बजे 25 वर्षीय युवक की शराब पीने के बाद मौत हो गई। यह युवक दो पैग पीने के बाद वहीं गिर पड़ा। आसपास बैठकर शराब पी रहे लोगों को जब इस युवक की मौत होने की जानकारी हुई तो वह वहां से भाग खड़े हुए। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चंद्रशेखर (25 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह लोहे के मिस्त्री का काम करता है। शनिवार की दोपहर को वह बस स्टैंड के सामने देसी शराब के ठेके में शराब पीने गया। जैसे ही उसने शराब के दो पैग पीये, वैसे ही उसे तेज हिचकी आई और वह जमीन पर गिर पड़ा। पहले तो आसपास बैठे लोगों ने समझा कि वह नशे की वजह से गिर गया है, लेकिन जब उसे हिलाया-डुलाया गया तो वह उसमें कोई हरकत नहीं हुई। उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर वहां शराब पी रहे अन्य लोग भी यह सोचकर दहशत में आ गए कि शराब जहरीली तो नहीं है। यह लोग वहां से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शर्ट पर लगे दर्जी के लोगों से दर्जी के पास जाकर पूछताछ की तो पता लगा कि मृतक चंद्रशेखर पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव शेरपुर हाथरस रोड का निवासी था। कोतवाली पर मृतक के पिता भगवान सिंह ने बताया कि उसका बेटा कभी-कभार शौक के लिए शराब पी लेता था, लेकिन उसे कोई बीमारी नहीं थी। उनको शक है कि शराब जहरीली थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर युवक की मौत की वजह क्या रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें