फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पूर्व प्राचार्य डॉ. रविंद्र मोहन शर्मा का निधन, शोक की लहर

विज्ञापन
रविंद्र मोहन शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के जाने माने शिक्षाविद व समाजसेवी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रविंद्र मोहन शर्मा का रविवार को निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। काफी लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
डॉ. रविंद्र मोहन शर्मा कई सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। वह कांग्रेस में भी हाथरस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी रहे थे। हाथरस को जिला बनाने की मुहिम डॉ. रविंद्र मोहन शर्मा के नेतृत्व में ही छेड़ी गई थी। डॉ. शर्मा ने हाथरस को जिला बनाने के लिए लंबा आंदोलन किया था। वह सरस्वती डिग्री कॉलेज लंबे समय तक प्राचार्य भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। रविवार को गिर्राज कालोनी स्थित निवास पर उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही शहर के काफी लोग उनके निवास पर पहुंच गए। उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें