न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर निकाय निर्वाचन को लेकर प्रशासन की ओर से सभी निकायों के लिए 14 जोनल और 33 सेक्टर प्रभारी नामित किए गए हैं। अब यह जोनल व सेक्टर प्रभारी बूथों का निरीक्षण कर अपनी आख्या देंगे, जिससे बूथों पर कमियों को दूर किया जा सकेगा। कानून व्यवस्था की भी निगरानी रखेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। नगर निकायों में वार्ड वार चुनाव की प्रक्रिया के लिए सेक्टर व जोनल प्रभारी को नामित कर दिया गया है। इन सेक्टर व जोनल प्रभारी को बूथों के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन की ओर से जोनल मुख्यालय व सेक्टर मुख्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन सेक्टर व जोनल मुख्यालयों पर प्रभारियों को नामित कर बूथों का निरीक्षण कर कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
निकाय जोनल मुख्यालय की संख्या जोनल प्रभारियों की संख्या सेक्टर मुख्यालयों की संख्या सेक्टर प्रभारियों की संख्या मतदेय स्थलों की संख्या
हाथरस - 4 - 4 - 12 - 12 - 171
सिकंदराराऊ - 3 - 3 - 5 - 5 - 53
सादाबाद - 1 - 1 - 2 - 2 - 37
मुरसान - 1 - 1 - 3 - 3 - 15
मेंडू - 1 - 1 - 3 - 3 - 15
पुरदिलनगर - 1 - 1 - 3 - 3 - 21
हसायन - 1 - 1 - 2 - 2 - 10
सहपऊ - 1 - 1 - 1 - 1 - 10
सासनी - 1 - 1 - 2 - 2 - 12
कुल जोनल मजिस्ट्रेट - 14
कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट - 33