न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक वृद्ध बुधवार को अचानक गश खाकर गिर गए, जिससे वह बेहोश हो गए। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और फिर वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिवार के लोग रोने लगे और फिर शव को लेकर अपने गांव चले गए।
गांव पदू निवासी कुशलपाल (60 वर्ष) पुत्र गिर्राज बुधवार की सुबह शौच को गए थे। वहां से लौटने के बाद घर पहुंचे और फिर घर से जैसे ही बाहर आए तो वह गिर गए। यह देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों हुई तो वह रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर अपने घर लौट गए।