न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका के पीछे ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण उसे पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
शनिवार की सुबह टहलने जाने वाले लोगों को नगर पालिका के पीछे एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा दिखाई दिया। वहां काफी भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने थाना जीआरपी पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना दे दी।
पुलिस ने शव के टुकड़ों को जैसे-तैसे एकत्रित किया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिनाख्त न होने के कारण शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।