फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राशन डीलर पर जानलेवा हमला, घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
हाथरस : गांव खेरिया में फायरिंग के बाद लगी भीड़ - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खेरिया में राशन डीलर के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजदों सहित 14-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी पंकज शर्मा राशन डीलर हैं। आरोप है कि उनके छोटे भाई विकास का चार दिन पहले रॉकी ठाकुर निवासी हड़ौली से सासनी में विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर रॉकी रंजिश मान गया और मंगलवार की दोपहर को वह गांव खेरिया में 15-20 युवकों के साथ पहुंचा। उसने राशन डीलर के घर पर जाकर फायरिंग की। फायरिंग से राशन डीलर के पुत्रों ने भागकर कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। आरोपी फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रॉकी ठाकुर निवासी हड़ौली, गोलू निवासी शहबाजपुर, अंकित ठाकुर निवासी जलालपुर सासनी, अंकित निवासी सिकन्ना सासनी, अभिषेक निवासी बांधनूं, मनीष निवासी बसगोई सासनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी एसएचओ राजीव यादव ने बताया इस मामले में छह नामजद सहित 14-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें