फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती व उसके भाई पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने युवती व उसके भाई पर नामजदों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। वहीं मारपीट व छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजदों की तलाश पुलिस कर रही है।
अलीगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती अपने भाई के साथ कोई फार्म भरने के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में बैठे मोहल्ले के ही नामजद युवती पर भद्दे कमेंट करने लगे। जिसका युवती व उसके भाई ने विरोध किया। आरोप है कि इसी से गुस्साए आरोपियों ने दोनों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने युवती के घर में घुसकर भी मारपीट की। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मारपीट में घायल युवती व उसके भाई का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें