फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पेड़ से लटका मिला 34 वर्षीय युवक का शव

विज्ञापन
हाथरस: मृतक प्रमोद कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहोरी के माजरा नगला मांधाती में बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे 34 वर्षीय एक युवक का शव गांव के बाहर अपने ही खेत पर नीम के पेड़ से लटका मिला। शव को पेड़ से लटका देखकर ग्रामीण सकते में आ गए। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार (34 वर्ष) पुत्र कुंवरपाल निवासी नगला मांधाती का शव बृहस्पतिवार को अपने खेत में लगे हुए नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें