हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज के उपलक्ष्य में सातवीं श्री दाऊजी ओपन कराटे कप प्रतियोगिता का आयोजन। विनायक इंटरनेशनल, बीएलएस, आरसीएमडी सहित 100 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। हार्दिक, ग्रेटा, प्रांजली समेत 10 ने स्वर्ण, 11 ने रजत और 4 ने कांस्य पदक जीता।
हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज के उपलक्ष्य में वर्ल्ड बुडो शोटोर्यू कराटे महासंघ के बैनर तले सातवीं श्री दाऊजी ओपन कराटे कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कुंवर रत्नेश रत्न ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन लाते हैं। जो खिलाड़ी जीते हैं, उन्हें बधाई और जो हारे हैं, वे निराश न होकर और अधिक मेहनत करें। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री एडवोकेट और उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव उपस्थित रहे। संचालन पूर्व डीजीसी क्रिमिनल एडवोकेट वतन सिंह ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित रहे।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, अश्वनी सिंह, एडवोकेट रतन सिंह और महासंघ के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक शिहान एमएस सामुराई ने संयुक्त रूप से विजयी प्रतिभागियों को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया। अतिथियों को भी स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में हाथरस के विनायक इंटरनेशनल स्कूल, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज, अलीगढ़ के आरसीएमडी इंटरनेशनल स्कूल के अलावा आगरा, मथुरा, टूंडला और अलीगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के 100 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान रेफरी पैनल के चीफ नितिन सोलंकी, विजेंद्र माहौर, रूबी कुमारी, जज हिमेश डेविड, विशाल ढकराल, सुबह सिंह और दीपक राज व सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहा प्रतियोगिता का परिणाम
स्वर्ण पदक विजेता : हार्दिक कुमार, ग्रेटा सिंह, प्रांजली पाठक, मंजुल, चारवी, आदित्य, अनंत, लक्ष्मी, राशि और गगन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।
रजत पदक विजेता : अरमान, खुशी, अंशिका, प्रज्ञान सिंह, प्राची, रोशनी, हर्ष अग्रवाल, अवियान, श्रुति, रिया और भारती ने रजत पदक अपने नाम किया।
कांस्य पदक विजेता : नवीन, अभिशा, अदिति और अभय प्रताप सिंह कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल रहे।