फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की बेटी ने किया कमाल: फांसिपान चोटी पर फहराया परचम, डिप्टी सीएम ने भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज

Tue, 29 Apr 2025 02:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पायल सिंह ने बताया कि ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला है। उनके पिता अनिल कुमार किसान हैं। वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन
झंडा लेकर खड़ीं पायल सिंह व डॉ. अलका शर्मा - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में हसयान क्षेत्र के गांव अजमतपुर अजगरा निवासी पायल सिंह ने वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी फांसिपान पर परचम फहरा दिया है। वह यहां की लाओस चोटी को फतह कर चुकी हैं। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन


फांसिपान चोटी की ऊंचाई 3147 मीटर और लाओस पर्वत की चोटी की ऊंचाई 2819 मीटर है। पायल सिंह ने बताया कि ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला है। उनके पिता अनिल कुमार किसान हैं। वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रही है। वर्ष 2022 में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग उत्तराखंड उत्तर काशी से बेसिक माउंट ट्रेनिंग कोर्स 2022 में किया था। इसके बाद उसने एडवांस मांउट एवरेस्ट का कोर्स किया। 

चोटी को फतह करने में डॉ. अल्का ने उन्हें सहयोग दिया। इस चोटी को रूफ ऑफ इंडोनेशिया भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें रोमांचक गतिविधियों का शौक है। 22 अप्रैल को वियतनाम के लिए रवाना हुई थी। रवाना होने से पहले पायल सिंह को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर अभियान के लिए शुभकामनाएं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें