फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कम बारिश से फसल में हुए नुकसान का होगा आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश न होने के कारण जिले के कुछ इलाकों में फसल के प्रभावित होने की शासन को लगातार जानकारी मिल रही थीं। इसी क्रम में शासन स्तर से जिले में बारिश न होने के कारण फसल प्रभावित होने के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। अब कृषि विभाग व राजस्व की टीम संयुक्त रूप से गांव गांव सर्वे करेंगी।
इस सर्वे के दौरान बारिश न होने से 33 फीसदी से अधिक फसल के प्रभावित होने के बारे मेें अपनी अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। कम वर्षा या सूखा पड़ने के कारण किन किन किसानों की फसल नुकसान हुई, इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि अगर किसी किसान की फसल कम वर्षा की वजह से प्रभावित हुई है, तो उन किसानों को सरकार की ओर से मुआवजा मुहैया कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें