फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छह पंचायत सचिवों की रोकी अस्थायी वेतन वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत गेटवे सॉफ्टवेयर अपलोड न करने की दशा में जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की है। डीपीआरओ ने एक पंचायत सचिव का माह सितंबर का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं छह ग्राम पंचायत सचिवों को एक अस्थायी वेतनवृद्धि रोकने के साथ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
गौरतलब है कि शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों को क्रियाशील करते हुए पंचायत गेटवे साफ्टवेयर को अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके जरिये ही ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की निधि का भुगतान करने को कहा गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सॉफ्टवेयर से अलग किसी अन्य माध्यम से भुगतान करने की दशा में वित्तीय अनियमितता मानते हुए संबंधित सचिव पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा में पता चला कि ग्राम पंचायत महेवा के पंचायत सचिव शिवकुमार ने पंचायत गेट वे इंस्टाल नहीं किया है। इस आधार पर डीपीआरओ ने माह सितंबर का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मैदामई में ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वर चंद्र, ग्राम पंचायत गोलनगर में ग्राम विकास अधिकारी शशीकांत, ग्राम पंचायत सीयमल में ग्राम विकास अधिकारी यशपाल सिंह, ग्राम पंचायत दयालपुर , मथू बिचपुरी में ग्राम विकास अधिकारी विवेक कुमार, ग्राम पंचायत नगला गजुआ में ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत कुमार, ग्राम पंचायत बाद नगला अठवरिया, बुधू नगला हेमराज में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम चंद्र को नोटिस जारी करते हुए इनकी अस्थायी वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश जारी किए हैं। इन सभी को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के भी निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें