न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रामपुर थाना हाथरस जंक्शन निवासी संजय कुमार से आनलाइन 53 हजार रुपये की ठगी हो गई। शिकायत पर साइबर सेल ने रुपये वापस करा दिए।
संजय ने बताया कि उनके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसे बातों में फसाकर मोबाइल पर लिंक भेजकर एनी डेस्क एप डाउनलोड करा लिया। एप डाउनलोड करते ही 53,000 रुपये गायब हो गए। साइबर सेल ने खाते में रुपये वापस करा दिए।
इधर, सासनी क्षेत्र के गांव ततारपुर मौहरिया निवासी पवन कुमार पुत्र बाबू लाल वर्मा के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया और खुद को उसका रिश्तेदार बताते हुए बातों में फंसा कर खाते में रुपये डालने की बोलकर रुपये निकाल लिए। साइबर सेल टीम हाथरस की सक्रियता से पवन के 15 हजार रुपये वापस कराए गए। रुपये वापस आने पर दोनों ने साइबर सेल को धन्यवाद दिया। संवाद