संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन नगला शीशराम में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और गरीबों को कंबलों का वितरण किया गया। केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। एमएलसी डॉ. असीम यादव समेत सभी सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की कामना की।
एमएलसी असीम यादव ने कहा कि पूरा प्रदेश भाजपा में परेशान होकर रह गया है। व्यापारी, किसान, युवा, किसान आम आदमी महंगाई से बुरी तरह त्रस्त है। एसपी सिंह सेंगर ने कहा कि आज पूरा प्रदेश सपा मुखिया अखिलेश यादव की तरफ आशा की नजर से देख रहा है। सभी को विश्वास है कि सपा की सरकार आएगी और आमजन को परेशानियों से निजात दिलाने के लिए काम करेगी। इस मौके पर गरीबों को कंबल वितरित किए गए।
प्रमुख रूप से पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, विपिन यादव, सुशील यादव, राणाप्रताप सिसौदिया, रमेश चंद्र, प्रहलाद सिंह सिसौदिया, कायम सिंह, भगवान सिंह माहौर, सलीम खान, राजकुमार चौधरी, रिंकू सेंगर, राजेश यादव, मुकेश चौधरी, धनेश सेंगर, बॉबी सेंगर, योगेंद्र सिंह यादव, सोनू होकर यादव, दीपक, रामवीर सिंह, प्रेमवीर जाटव, यतेंद्र गौतम, रमेश अहेरिया, सोमवीर अहेरिया, धर्मपाल सिंह प्रधान, नवीन माहौर, कन्हैया लाल अहेरिया, बंटू प्रधान, श्रीकृष्ण कुशवाहा, बहादुर प्रजापति, इमरान खान, राजेश अहेरिया, रवींद्र यादव, आशू सिसौदिया, हर्ष कुमार, जितेंद्र कुमार, वीनेश यादव, गजेंद्र यादव, इदरीश खान, प्रवीण बघेल, नरेश सेंगर, रिंकू यादव, केशव यादव, भानु यादव, हाकिम यादव, हरेंद्र यादव, बिल्ला यादव आदि मौजूद थे।