फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की चौकसी, सबकी नजर सीबीआई की जांच पर

विज्ञापन
हाथरस कांड : बिटिया के गांव में तैनात सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की तैनाती है। वहीं अब सबकी निगाहें सीबीआई की जांच पर टिकी हैं। आरोपियों के परिजनों का कहना है कि जब से उनके बच्चे जेल गए हैं। तब से उन्होंने अपने बच्चों की शक्ल नहीं देखी है।
बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा है। इधर, सीबीआई तीन दिन पहले चारों आरोपियों को पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के बाद अलीगढ़ जेल में दाखिल कर चुकी है। अब सबकी नजर सीबीआई की जांच पर टिकी हैं। वहीं आरोपी संदीप के पिता गुड्डू का कहना है कि संदीप जब से जेल गया है, तबसे उसकी शक्ल नहीं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में किसी को मिलने की अनुमति ही नहीं है। उनका यह भी कहना है कि उन्हें मीडिया के माध्यम से ही पता चला है कि संदीप सहित चारों आरोपियों को सीबीआई पॉलीग्राफी टेस्ट कराकर अलीगढ़ वापस लौट लाई है और फिर चारों अलीगढ़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें