फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सीआरपीएफ के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर खींचा सुरक्षा व्यवस्था का खाका

विज्ञापन
हाथरस: बिटिया के परिजनों से सुरक्षा की जानकारी करते सीआरपी एफ कमांडेण्ट। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पीड़ित परिवार और गवाहों की सुरक्षा व्यवस्था अब सीआरपीएफ के हवाले की जाएगी। सीआरपीएफ के कमांडेंट बुधवार को बिटिया के गांव पहुंचे। वहां टीम ने परिजनों से बातचीत की और पुलिस व पीएसी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वीडियो भी बनाए। पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी हासिल की।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है कि पीड़ित परिवार और गवाहों को सीआरपीएफ की सुरक्षा उपलब्ध करा दी जाए। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद सीआरपीएफ के कमांडेंट विशाल सिंह मथुरा से यहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले उन्होंने चंदपा थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और उसके बाद वह कोतवाली चंदपा निरीक्षक लक्ष्मण सिंह के साथ बिटिया के घर गए। वहां उन्होंने मौका मुआयना किया। कुछ वीडियो भी बनाए। बिटिया के परिजनों से भी पूछताछ की। अन्य तथ्यों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें