फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिटिया के घर पर तैनात रही सीआरपीएफ

विज्ञापन
हाथरस: बिटिया के घर की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के गांव में शुक्रवार को सीबीआई की टीम नहीं आई और न ही थाने में किसी से पूछताछ के लिए पहुंची। गांव में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा और बिटिया के घर पर सीआरपीएफ का कड़ा पहरा रहा। गांव में भी सीआरपीएफ के जवान गश्त करते रहे।
बिटिया के मामले की जांच के लिए सीबीआई रोजाना या तो उसके गांव आ रही है अथवा कैंप कार्यालय या थाना चंदपा पर बुलाकर लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन शुक्रवार को सीबीआई न गांव आई और न ही थाना चंदपा पहुंची। ऐसे में यह माना जा रहा था कि सीबीआई की टीम शुक्रवार को जिले में नहीं थी। लोगों में यह भी चर्चा रही कि कहीं सीबीआई की जांच तो पूरी नहीं हो गई या फिर त्योहार की वजह से टीम चली गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया तंत्र रहा बेहद सतर्क
हाथरस। बिटिया के बहुचर्चित प्रकरण के बाद खुफिया तंत्र बेहद सतर्क है। दिवाली जैसे बड़े त्योहार के मद्देनजर उसकी सतर्कता और ज्यादा बढ़ गई है। बिटिया के गांव से लेकर शहर और देहात तक पैनी नजर रखी जा रही है। पिछले दिनों इस कांड को लेकर जिस तरह से माहौल खराब हुआ, उसकी पुनरावृत्ति प्रशासन किसी भी सूरत में नहीं चाहता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें