फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कुछ बाजारों में उमड़ी भीड़, नहीं हुआ सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का शहर में शुक्रवार को उल्लंघन होता दिखा। दोपहर तक शहर की ऐसी तमाम दुकानें खुली, जिनकी अनुमति नहीं है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ। दोपहर बाद शहर के मुख्य बाजारों में सन्नाटा छा गया। हालांकि बाहरी क्षेत्र की कुछ दुकानें खुली रही और वहां खरीदारी भी होती रही।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान यह निर्देश है कि दूध, दवा, किराना, सब्जी आदि को छोड़कर शेष दुकानें बंद रहेंगी। वहीं शहर के कई बाजारों में शुक्रवार को ज्यादातर दुकानें खुल गई। इन दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। काफी लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे संक्रमण और तेजी से फैलने की आशंका है। चोरी छिपे शाम तक शहर के कुछ इलाकों में दुकानें खुली रही। हालांकि शहर के कुछ बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम के लेकर पुलिस ने चेकिंग भी की और अनावश्यक घूम रहे लोगों के चालान भी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें