फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुबह बाजारों में उमड़ी भीड़, लोग भूल गए सामाजिक दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दौरान सोमवार की सुबह जब बाजार खुले तो काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने इस दौरान कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन नहीं किया। लोग सामाजिक दूरी भूल गए। हालांकि कुछ बाजारों में जरूर सन्नाटा पसरा रहा।
सोमवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार खुले तो इन बाजारों में काफी भीड़ उमड़ी। कुछ बाजारों में जाम भी लग गया। काफी दुकानें तो ऐसी खुलीं, जिनके खुलने की अनुमति नहीं थी। लोग सामाजिक दूरी की अनदेखी करते नजर आए। काफी लोग बिना मास्क के भी दुकानों पर दिखाई दिए। कुछ बाजार हालांकि बंद रहे लेकिन कुछ बाजारों में शाम तक दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से खुलेंगे सभी बाजार, लौटेगी रौनक
हाथरस। जिले में मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक सभी बाजार खुलेंगे। दुकानदारों व ग्राहकों दोनों को इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना होगा। कोविड कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई है। इस आदेश की जानकारी सोमवार को सुबह ही व्यापारियों को हो गई। ऐसे में व्यापारियों को आस है कि कोरोना कर्फ्यू में उन्हें जो नुकसान उठाना पड़ा है, अब वह काफी हद तक उसकी भरपाई कर लेंगे। जो बाजार काफी समय से बंद पड़े हैं, उनमें मंगलवार से रौनक लौटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें