फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फसल हुई बर्बाद, पर सर्वे में 17 से 18 फीसदी नुकसान, मुआवजे की दौड़ से बाहर हुए किसान

Fri, 08 May 2026 10:23 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सरकारी कागज में नुकसान कम है तो मौजूदा पीड़ित किसान मुआवजे से खुद ही बाहर हो गए। किसानों का दावा है कि जिले में नुकसान 50 फीसदी से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, वर्तमान में जिले के 42,699 किसान करीब 1232.12 करोड़ रुपये के भारी-भरकम कर्ज के तले दबे हैं।
विज्ञापन
बारिश में गेहूं की गिरी फसल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब, मौसम ने हमारी पूरी मेहनत नष्ट कर दी और अधिकारी अपने आंकड़ों की जादूगरी दिखा रहे हैं। कम नुकसान दिखाकर हमारे दर्द पर मरहम की जगह नमक छिड़क रहे हैं। ये पीड़ा हाथरस जिले के उन किसानों की है जिन्हें बारिश और ओलावृष्टि के चलते कई बीघा खेती का नुकसान हुआ। दरअसल, जिला प्रशासन के सर्वे में गेहूं का नुकसान 17 से 18 फीसदी बताया है। नियम के अनुसार मुआवजा तभी मिलेगा, जब नुकसान 33 फीसदी या उससे अधिक होगा।

विज्ञापन


फरौली निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि इस बार उन्होंने 35 बीघा में गेहूं की बुवाई की थी। फसल अच्छी थी, लेकिन अचानक हुई बारिश और तेज हवा के कारण पूरी फसल बिछ गई। दाना हल्का रह गया और गुणवत्ता भी गिर गई। वहीं बरौली निवासी टीकम सिंह ने बताया कि उन्होंने बैंक से कर्ज लेकर 22 बीघा में गेहूं की फसल उगाई, लेकिन भूसा लायक भी फसल नहीं बची। जिधर देखो, खेत में गेहूं बिखरा है।

फिलहाल सरकारी कागज में नुकसान कम है तो मौजूदा पीड़ित किसान मुआवजे से खुद ही बाहर हो गए। किसानों का दावा है कि जिले में नुकसान 50 फीसदी से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, वर्तमान में जिले के 42,699 किसान करीब 1232.12 करोड़ रुपये के भारी-भरकम कर्ज के तले दबे हैं।

हाथरस जिले में 17 फीसदी नुकसान का आकलन है। सबसे ज्यादा प्रभावित तहसील सिकंदराराऊ है, फिर भी अगर किसी किसान का नुकसान है तो कृषि विभाग में आवेदन कर सकता है। - धर्मेंद्र सिंह, जिला आपदा प्रभारी, ओसी कलेक्ट्रेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
  • मंडी में अब तक गेहूं की आवक - 48 हजार क्विंटल।
  • मंडी में पिछले साल कुल आवक- 2.12 लाख क्विंटल।
  • क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का लक्ष्य- 1.50 लाख क्विंटल।
  • क्रय केंद्रों पर अब तक आवक - 65 हजार क्विंटल।
  • पिछली साल क्रय केंद्रों पर कुल आवक- 76167 क्विंटल।
  • गेहूं का रकबा- 72124 हेक्टेयर।
  • गेहूं किसान- 45 हजार।
  • पीएम किसान फसल बीमा योजना में पंजीकृत किसान - 28245

केसीसी के आंकड़े
बैंक किसानों की संख्या जारी की गई धनराशि (करोड़ में)
लीड बैंक 18041 769.91
नॉन लीड बैंक 291 6.98
प्राइवेट बैंक 3706 52.68
कोऑपरेटिव बैंक 2368 13.97
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 18293 388.58
कुल 42699 1232.12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें