फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाईटेंशन लाइन से दंपती को लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरौली में खेत से चारा लेकर लौट रहे दंपती को हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों की खेत पर भीड़ लग गई और दोनों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरौली निवासी बनी सिंह पुत्र हुब्बलाल अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ खेत से चारा लेने गए थे। उन्होंने सिर पर चारे की गठरी रखी और चल दिए। इस बीच खेत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उनके चारे की गठरी छू गई, जिससे उन्हें करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर उनकी पत्नी आई तो पत्नी को भी करंट लग गया। दोनों खेत में गिर गए। यह देखकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। बनी सिंह व सुमन देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें