फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : परिवर्तन की दौर से गुजर रहे देश, प्रदेश को प्रबुद्धजन ही देंगे नई दिशा

विज्ञापन
प्रबुद्ध सम्मेलन में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम का स्वागत करते आशीष शर्मा, गौरव आर्य। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड स्थित अमोल चंद पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कहा कि आज प्रदेश व देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। यह परिवर्तन समाज में व्याप्त कुरीतियों गलत धारणाओं को मिटाने को लेकर है।
हाथरस चेयरमैन आशीष शर्मा ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध जन ही समाज को नई दिशा व दशा प्रदान कर सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम को आशीष शर्मा व जिला अध्यक्ष भाजपा गौरव ने फरसा भेंट कर व माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सतीश गौतम ने कहा कि आज देश, प्रदेश का राजनीतिक, सामाजिक परिवेश मंथन के दौर में चल रहा है। यह सामाजिक परिवर्तन का दौर है। इस दौर में देश, प्रदेश अपना रास्ता तय करेगा। हाथरस चेयरमैन ने कहा हमें आज ऐसे समाज का निर्माण करना है जिसमें समानता हो आपस में जातिवाद भेदभाव ना हो।
यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। हमें अपने बच्चों को आगे लाकर अच्छा नागरिक बनाने की प्रेरणा देना है। गौरव आर्य ने कहा कि हमें अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर प्रदेश व देश के लिए सोचना होगा तभी अच्छे समाज का निर्माण हो पाएगा।
व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश को नये दौर में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में पहुंचे विप्रजनों का पीला पटका पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मौके पर तेज सिंह प्रवासी, नरेंद्र पाल शर्मा, महीपाल शर्मा, राम प्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा, राम कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा प्रधान, रानू पंडित, देवेंद्र शर्मा, इंद्रपाल शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, पंकज गुप्ता, कमल नयन वार्ष्णेय आदि थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें