न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जिले में बिजली विभाग को इस माह 52 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलना है। अगस्त माह में चंद दिन शेष रह गए हैं। तमाम कोशिशों के बाद बिजली विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व नहीं मिल पा रहा है। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने बिलिंग काउंटरों पर तैनात कर्मियों को निर्देशित किया है कि सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सभी काउंटर खुलेंगे।
साथ ही काउंटरों पर तैनात कर्मी ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में आकर राशि जमा हर रोज हिसाब देंगे। अब तक बिल जमा की सुविधा सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चल रही थी। इस कारण काफी बिल जमा करने में रह जाते थे। इस कारण उन पर बिजली बिल का बोझ बढ़ जाता था। अब बिलिंग काउंटर खुलने की अवधि बढ़ने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। संवाद