हाथरस : नगर पालिका के ईओ के साथ निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण करते सभासद।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका के सभासदों ने नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद के साथ निर्माणाधीन तालाब के सौंदर्यीकरण के काम का निरीक्षण किया। इस मौके पर सभासदों ने वहां रखी पीली ईंटों को देखकर गुस्सा जाहिर किया। सभासदों ने ठेकेदार को बुलाने की मांग की। यह भी कहा कि सौंदर्यीकरण का यह काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द होना चाहिेए।
सभासदों का कहना था कि काम गुणवत्तापूर्वक नहीं हो रहा है और इसमें देरी की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, निशांत उपाध्याय, राजेंद्र गोयल, श्रीभगवान वर्मा, विनोद प्रेमी, शाहिद कुरैशी, विनोद कर्दम आदि मौजूद थे।