फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पांच केंद्रों पर आज लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के पांच केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कर ली है। आज 1223 लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस, राजस्व व नगर पालिका कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमडी टीबी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरीय, सीएचसी सिकंदराराऊ, सादाबाद और सहपऊ में बने टीकाकरण केंद्रों पर 11 फरवरी को 1223 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। 12 फरवरी को एमडी टीबी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरीय, सीएचसी सिकंदराराऊ, सादाबाद में बने केंद्रों पर 721 लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। 15 फरवरी को छूटे हुए और दूसरी डोज वाले लोगों को कोरोना का टीका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें