हाथरस : कोरोना का टीका लगवाते डीएम रमेश रंजन।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के पांच टीकाकरण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को फिर कोरोना का टीकाकरण किया गया। इस बार जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने टीका लगवाया।
एमडी टीबी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरीय, सीएचसी सिकंदराराऊ, सादाबाद और सहपऊ में बने टीकाकरण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कोरोना का टीका लगाया गया।
एमडी टीबी अस्पताल में बने टीकाकरण केंद्र पर डीएम, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए टीका लगवाया। डीएम ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। अस्पताल की ओर से अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र व कार्ड भी प्राप्त किया।