फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक मार्च से खुलेंगे स्कूल तो कराया जाएगा कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन

विज्ञापन
हाथरस : पब्लिक स्कूल वेलफेयर सोसायटी की बैठक में मौजूद शिक्षक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल वेलफेयर सोसाइटी सादाबाद की बैठक शुक्रवार को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वाधान में सलेमपुर रोड पर टनी टॉय पब्लिक स्कूल में हुई। अध्यक्षता जिले से आए राजेश चौधरी और संचालन डॉ योगेश कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में लगभग 40 स्कूल के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की।
बैठक में एक मार्च से खुलने वाले प्राइमरी स्कूल में आने वाले छात्र एवं छात्राओं के बारे में कोविड-19 की समस्या को देखते हुए सभी स्कूल वालों ने अपनी अपनी समस्याओं पर अपनी राय रखी। जिसमें सभी प्रबंधकों को अवगत कराया कि प्रत्येक छात्र एवं छात्राएं मार्क्स एवं पानी की बोतल लेकर आएंगे, लंच बॉक्स लाने की कोई व्यवस्था नहीं होगी ,तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। यह भी बताया कि अपने ,अपने स्कूलों में स्टूडेंट्स एक जगह समूह में ना रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि सादाबाद में बिना किसी मान्यता के ही प्राइवेट कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, इसे लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इसके अलावा शासन के निर्देश पर विद्यालय नौ बजे से एक बजे तक खुलेंगे। बैठक में कई स्कूलों के प्रबंधक प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें