फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दो और की आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितोें की संख्या बढ़ती जा रही है। अब जिले के दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इधर,मुरसान के कोविड-1 अस्पताल से दो मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
सहप ऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर का एक व्यवसाई कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह अलीगढ़ के एक अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था। इलाज के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो यहां स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। उसके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं मुरसान के एक गांव की मूल निवासी एक नर्स भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लंबे समय से मथुरा में रह रही है और वहीं एक अस्पताल में नौकरी कर रही है। मथुरा में ही उसकी जांच हुई और वहीं उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी यहां के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मिली है। इधर, मुरसान कोविड-1 अस्पताल से दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। इनमें मुरसान का मोहल्ला किला का एक युवक है,जबकि दूसरी हाथरस जंक्शन की युवती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें