फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठहरने की आंशका वाले इलाकों की होगी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस (कोविड-19) को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि अगर किसी में किसी में भी कोरोना जैसे जरा से भी लक्षण मिलें तो उसे तत्काल क्वारंटीन किया जाए।
बैठक में डीएम ने सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर को निर्देश दिए कि उन सभी इलाकों की स्क्रीनिंग की जाए, जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव के ठहरने की जरा सी भी आशंका है। उन्होंने सभी की स्क्रीनिंग ठीक तरह से हो इसके अलावा उनकी ट्रेवल हिस्ट्री सही से लें। यदि उसमें किसी प्रकार के लक्षण दिखाई पड़ते है तो उसके लिए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अगर कोई व्यक्ति बाहर से आया है तो उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाए। अगर किसी में कोई लक्षण दिखाई पड़े तो उसे तत्काल इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन कराया जाए।
विज्ञापन

सभी रोगी या संभावित रोगियों की अन्य लोगों से मिले है उसकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए। कोरोना पॉजिटिव रोगी के लाला का नगला में जाने की हिस्ट्री है, जिसके मद्देनजर इलाके के प्रत्येक घर का सर्वे किया जाए। क्वारंटीन किए गए लोगों की पंजिका रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि वह 24 घंटे अपने मुख्यालय पर ही रहे। सभी इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वह अपनी ड्यूटी गंभीरता से करें। उन्होंने कहा कि लाला का नगला के गांव के लोगों की सूची कार्ययोजना के अनुरूप तैयार करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कंट्रोल रूम में एमओआईसी की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह निर्देश भी दिए कि यह भी ध्यान में रखें कि जहां पर कोरोना से संबंधित मरीज रखे गए हैं, उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। रिपोर्ट आने के बाद निगेटिव व्यक्ति को अलग रखा जाए जिन व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। उनको 14 दिन रखने के बाद छुट्टी कर दी जाए। मरीजों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संबंध में पोर्टल बनाया गया है। जिस पर जनपद की शिकायतें प्राप्त होती हैं। प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों को गंभीरता से न लेने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव को निर्देश दिए कि खाद्य सामग्री शासन द्वारा भेजी जा रही है। खाद्य सामग्री वितरण से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। खाद्य सामग्री वितरण के संबंध में किसी प्रकार की शिकायतें प्राप्त नहीं होनी चाहिए सुनिश्चित करें। डीएम ने डीपीआरओ बनवारी लाल सिंह को निर्देश दिए कि जनपद के समस्त गांवों को सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाए। सैनिटाइज कार्यक्रम की फोटोग्राफी कराकर कार्यालय को प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें