फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना संक्रमित विकास खंड कार्यालय के कर्मी की दिल्ली में मौत

विज्ञापन
हाथरस : एआरटीओ कार्यालय पर सैनिटाइजर का छिड़काव करते नगर पालिका कर्मी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। विकास खंड कार्यालय हाथरस में तैनात 56 वर्षीय एक कर्मचारी की बृहस्पतिवार को दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। वहीं जिले में एआरटीओ प्रशासन सहित जिले में 15 लोगों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे खलबली मची हुई है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।
हाथरस ब्लॉक में तैनात एक कर्मचारी की पिछले दिनों जब तबियत बिगड़ गई तो उनकी कोरोना जांच कराई गई। वह पॉजिटिव आई। उसके बाद और ज्यादा हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उन्होंने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन

वहां अन्य कर्मियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा वसुंधरा एन्क्लेव निवासी 32 वर्षीय महिला, सासनी के गांव कौमरी निवासी 25 वर्षीय युवक, सिकंदराराऊ निवासी 35 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय महिला निवासी गांव मीतई, 55 वर्षीय महिला निवासी सुभाष कंपाउंड नेहरू कॉलोनी, सादाबाद गेट निवासी 50 वर्षीय अधेड़, 29 वर्षीय युवक निवासी पोस्ट ऑफिस वाली गली, हाथरस, 59 वर्षीय महिला निवासी मुरसान गेट, हाथरस, 49 वर्षीय महिला निवासी विमल विहार कॉलोनी, 36 वर्षीय युवक निवासी नगला मोखम सादाबाद, 35 वर्षीय महिला निवासी महरारा हाथरस, 35 वर्षीय युवक निवासी हाथरस जंक्शन, 39 वर्षीय युवक निवासी हाथरस जंक्शन, 21 वर्षीय युवक निवासी श्रीनगर, हाथरस कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आज बंद रहेगा एआरटीओ कार्यालय
हाथरस। एआरटीओ के संक्रमित आने के बाद शनिवार को सभी कर्मियों की जांच कराई गई। इसमें एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब डीएम के निर्देश पर शनिवार को एआरटीओ कार्यालय बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें