फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज रात 8 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार 19 अप्रैल सुबह सात बजे तक प्रदेश के साथ अपने जिले में भी कोरोना कर्फ्यू रहेगा। कोरोना कर्फ्यू के समय आवश्यक सेवाओं, पंचायत चुनाव से जुड़ी पोलिंग पार्टियों, स्वास्थ्य सेवाओं और सफाई आदि से जुड़े कर्मियों के अतिरिक्त किसी और को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। जिला स्तर पर स्वच्छता व सफाई का विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन किया जाएगा और फॉगिंग कराई जाएगी।
डीएम रमेश रंजन ने शासन के निर्देश के क्रम में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना कर्फ्यू का कडाई से पालन करे। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक शहर/प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र के हर कोने में मास्क की अनिवार्यता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पालन न करने पर पहली बार में 1000 रुपये व दूसरी बार में अधिकतम 10 हजार तक का जुर्माना किया जाए। मास्क की अनिवार्यता का पालन कराए जाने की जिम्मेदारी थानों के थानाध्यक्ष की होगी। रेलवे स्टेशनों पर टेस्टिंग कराई जाए। सरकारी, निजी अस्पतालों और सरकारी व निजी मेडिकल कालेजों में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए जिले के ड्रग इंस्पेक्टर अपने स्तर पर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें