फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कॉलोनी के पार्क में मस्जिद का गेट निकालने पर विवाद

विज्ञापन
हाथरस : सन सिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन दरवाजा, जिसे लेकर विवाद हुआ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित सनसिटी कॉलोनी के पार्क में मस्जिद का गेट निकालने की बात को लेकर विवाद हो गया। यहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवाते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
रविवार की सुबह कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड गिजरौली स्थित सनसिटी कॉलोनी के पार्क की ओर कुछ लोग मस्जिद का गेट लगा रहे थे। इस बीच यहां सनसिटी कॉलोनी निवासी दौलतराम आ गए। उन्होंने इस निर्माण कार्य का विरोध किया। आरोप है कि इस पर वहां मौजूद लोग भड़क गए और दौलतराम को धमकाने लगे। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया और यहां विवाद की स्थिति पैदा करने वाले कई लोगों को हिरासत में ले लिया। दौलतराम ने करीब नौ नामजदों सहित लगभग पांच दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

इस मामले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर शांति है। किसी को भी गैर कानूनी कार्य नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्र सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें