फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिजली के खंभे से गिरे संविदा कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के सीयल खेड़ा वाल्मीकि बस्ती में बिजली के पोल से गिरे संविदा कर्मी की मौत हो गई। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी उदय सिंह पुत्र हरीसिंह मोहल्ला सीयल खेड़ा में बिजली के खंभे पर काम कर रहा था। इस बीच पांव फिसलने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पहुंचे परिजन व उसके साथी उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ ले गए। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी अलीगढ़ में मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। पोस्टमार्टम के बाद अलीगढ़ से उसका शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें