फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली महकमे के संविदा कर्मी नजर आएंगे नेमप्लेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के बिजली महकमे से जुड़े चार सौ कर्मियों को अब प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। साथ ही कर्मी नेम प्लेट के साथ वर्दी में नजर आएंगे।
जिले के 64 बिजलीघरों के जरिये करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की आपूर्ति की जाती है। विभाग में नियमित कर्मियों की कमी है। इस कारण करीब चार सौ संविदा कर्मी बेहतर सप्लाई के काम में लगे हुए हैं। इन कर्मियों को केंद्र सरकार की पावर सेक्टर स्किल काउंसिल संस्था की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण से संविदा कर्मियों की कार्य क्षमता बढ़ेगी। संविदा कर्मियों को जो सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य होगा। कर्मियों को ड्रेस व नेम प्लेट से फील्ड में भी काम करने में राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारियों अनुसार कर्मियों को तीस घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें ऑडियो वीडियो विजुअल के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। व्यक्तिगत सुरक्षा और दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें