फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संविदा विद्युत कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल, नारेबाजी

विज्ञापन
सादाबाद में हड़ताल कर नारेबाजी प्रदर्शन करते संविदा विद्युत कर्मचारी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के संविदा विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। विद्युत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। हड़ताल की वजह से कई जगह विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ी रही।
स्थानीय संविदा विद्युत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि विद्युत संविदा कर्मचारी पिछले काफी समय से आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपयेे निर्धारित करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग की नीतियों के अनुरूप मस्टरोल व्यवस्था के तहत समायोजित कर समान कार्य का समान वेतन देने, आउटसोर्स कर्मचारियों के ईपीएफ, ईएसआई में हुए घोटाले की जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्य के दौरान घायल कर्मचारियों का पूर्ण उपचार कराए जाने, परिवार के भरण पोषण के लिए उपचार अवधि का वेतन दिया जाने के अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों के परिजनों को दुर्घटना हित लाभ के रूप में दस लाख अनग्रह राशि देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन मांगो को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। मौके पर सुरेंद्र सिंह, रामनरेश, सत्येंद्र, अनीश, अनिल कुमार, रघुवीर सिंह, सतीश कुमार, श्रीकृष्ण, भीमसेन, पदम सिंह, चंद्रवीर सिंह, शिव कुमार, दिनेश कुमार, योगेंद्र सिंह, रामपवन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें