फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वार्ता के लिए नगर पंचायत कार्यालय नहीं पहुंचे ठेका सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
हाथरस : नगर पंचायत कार्यालय में वार्ता के लिए ठेका सफाई कर्मियों के आने का इंतजार करते चेयरमैन एव? - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

मानदेय का भुगतान होने के बाद भी कस्बा में ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है। शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय आकर वार्ता करने का आश्वासन दिया था। शनिवार को चेयरमैन विपिन वशिष्ठ एवं सफाई ठेकेदार बहादुर सिंह कार्यालय में बैठकर उनका इंतजार करते रहे। लेकिन सफाई कर्मचारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचे।
सतीश कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारी संघ सोमवार सुबह साढ़े दस बजे सादाबाद तहसील में पशु अस्पताल से एसडीएम कार्यालय तक शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकालकर नगर पंचायत चेयरमैन द्वारा सफाई कर्मियों से की गई अभद्रता के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपेगा। वहीं सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुुमार वाल्मीकि ने कहा कि उनकी ओर से ऐसा कोई ज्ञापन देने अथवा पैदल मार्च करने फैसला नहीं लिया गया है। सहपऊ सफाई कर्मचारी संघ की इकाई काफी दिन पहले भंग कर दी गई है। कहा कि पैदल मार्च या ज्ञापन देने के समय कोई भी समस्या पैदा की जाती है तो उसके लिए कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कस्बा में पांच संविदा कर्मियों के सहारे सफाई कार्य चल रहा है। पिछले दिनों सफाई कर्मचारी मानदेय भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों के खाते में मानदेय का भुगतान कर दिया गया, उसके बाद भी हड़ताल समाप्त नहीं की है। कस्बा में साफ सफाई न होने से कूडे़ के ढेर लगे हैं। लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें