फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिना धनराशि जमा किए बिना ही कर लिया विद्युत लाइन का निर्माण, टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरामई के एक गांव के एक व्यक्ति ने बिजली महकमे से बिना प्राक्कलन तैयार कराए और बिना धनराशि जमा कराए ही नियम विरुद्ध तरीके से बिजली की लाइन टीकैत फीडर से अपने परिसर तक बना ली। इसकी जानकारी बिजली अधिकारियों को हुई तो मौके पर जाकर जांच की गई। जेई ने इस व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
अवर अभियंता अमित कुमार ने तहरीर में कहा है कि 16 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने उनके फोन पर सूचना दी कि गांव बरामई के एक मजरे के एक व्यक्ति द्वारा टीकैत फीडर की लाइन का अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया है। सूचना पर जब वह बताए गए स्थान पर लाइन मैन के साथ पहुंचे तो देखा कि इस व्यक्ति द्वारा अपने परिसर तक दो नग पीसीसी खंभे, एक नग टेलीफोन खंभा और पेड़ों से होकर 400 मीटर लंबी एबी केबल को खींचकर टीकैत फीडर से संयोजित कर ऊर्जीकृत कर लिया है। इस व्यक्ति द्वारा पूर्व में बिसावर उपकेंद्र के ताजपुर फीडर से संयोजन पर विद्युत आपूर्ति का प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यक्ति ने पूर्व में टीकैत फीडर से विद्युत लाइन बनवाने के लिए आवेदन किया था, जिस पर उनके द्वारा कहा गया था कि इस संयोजन को टीकैत फीडर से शिफ्ट कराने के लिए पूर्व जमा योजना के अंतर्गत बनता है और प्राक्कलन की धनराशि विभाग द्वारा निर्धारित की जाती है। इस धनराशि को खंड कार्यालय में जमा कराने के पश्चात ही लाइन/संयोजन को शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन इस व्यक्ति द्वारा बिना प्राक्कलन तैयार कराए और बिना धनराशि जमा कराए नियम विरुद्ध तरीके से टीकैत फीडर से अपने परिसर तक लाइन का निर्माण कर लिया है। मौके पर संयोजन को विच्छेदित कर दिया गया है।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें