फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ठेके पर हुआ शौचालयों का निर्माण, एक-एक गड्ढे के बना दिए शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
एक-एक गड्ढे में ही बना दिए शौचालय
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों में गोलमाल, ठेके पर हुआ शौचालयों का निर्माण
डीपीआरओ के निरीक्षण में हकीकत आई सामने, मॉडर्न शौचालय का होगा तकनीकी मूल्यांकन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक हाथरस की ग्राम पंचायत कैमार का डीपीआरओ बनवारी सिंह ने निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि ग्राम प्रधान द्वारा ठेके पर शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इस पर डीपीआरओ ने नाराजगी व्यक्त की। मॉर्डन शौचालय के निर्माण में मानक से अधिक धनराशि के खर्च पर तकनीकी मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को ग्राम पंचायत कैमार का डीपीआरओ बनवारी सिंह ने निरीक्षण किया। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विकास कार्यों की बेहद खराब स्थिति सामने आई। ग्रामीणों ने हैरान करने वाली बात डीपीआरओ के सामने रखी, जिसे सुनकर डीपीआरओ हैरान रह गए। डीपीआरओ बनवारी सिंह को निरीक्षण के समय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा ठेके पर शौचालयों का निर्माण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालयों में एक एक गड्ढा बनाया गया है। गांव में 380 शौचालयों का निर्माण किया गया है। शौचालयों का बारीकी से अवलोकन किया गया तो शौचालयों में एक-एक गड्ढा ही मिला। डीपीआरओ ने इस पर बीसी को शौचालयों को सत्यापन करएक-एक गड्ढा के शौचालयों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय परिसर में मॉडन शौचालय का निरीक्षण किया गया है। मॉर्डन शौचालय के निर्माण में 1.66 लाख रुपये खर्च किए गए। इस लागत को अधिक मानते हुए डीपीआरओ ने तकनीकी मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें