फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : कांग्रेस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांग्रेस के पसरट्टा बाजार स्थित कार्यालय पर सोमवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और विद्यार्थियों का टीकाकरण नहीं होने तक परीक्षा नहीं कराने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की व संचालन शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री भाई को फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी दिला दी गई। यही नहीं 1621 मौतों को बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने तीन की संख्या बताई। ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना टीकाकरण के परीक्षाएं निरस्त की जानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट और सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा वर्तमान सरकार बच्चों की जान और जीवन से खेल रही है।
विज्ञापन

जैनुद्दीन जैन एडवोकेट व नावेद खान ने कहा कि वर्तमान सरकार जन विरोधी है। सरकार जनहित की न होकर केवल स्वार्थ ही सरकार है। राधेश्याम अग्निहोत्री एवं दिनेश कुमार यादव ने कहा कि आज यदि कोरोना की दूसरी लहर आई है तो उसकी दोषी सरकार है। सेवादल के प्रदेश सचिव शाकिर कुरैशी एवं कमल कांत दीक्षित ने कहा कि आज हर जनमानस दुखी है। जो सरकार ईमानदारी का ढोंग करती थी, वही सबसे ज्यादा भ्रष्ट है।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद एवं एससीएसटी विभाग के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह ने कहा देश की जनता कभी सरकार को माफ नहीं करेगी। इस मौके पर जगत रावत, पवन पंडित, शैलेंद्र उपाध्याय, कृष्णा गुप्ता, कुर्बान अली शहजादा, अजय गौड़, मुबीन खान, कपिल कुशवाहा, संदीप कश्यप, सत्यप्रकाश रंगीला, अभिषेक रंगीला, राशिद कुरैशी, अभिमेष गुप्ता, विनोद कुमार रंगीला, चौ. ऊदल सिंह, लाखन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें