फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किशोर की मौत के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : विद्युत कार्यालय पर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर में दो दिन पहले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत के विरोध में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बिजली महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा। विभागीय अधिकारियों ने दो दिन में समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा है कि जिले में कई जगहों पर हाईटेंशन लाइन सड़क से महज छह फीट की ऊंचाई पर झूल रही हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इससे पूर्व भी बिजली की जर्जर लाइनों से इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। कांग्रेसियों ने दुर्घटना में मृत किशोर के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही से ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। बिजली के खंभे कई जगह तो गिरासू हालत में हैं। उन्होंने कहा कि अगर विद्युत महकमा किशोर के परिजनों को मुआवजा नहीं देता और गलियों से हाइटेंशन लाइनों को नहीं हटाता तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। विभागीय अधिकारियों ने दो दिन में समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, पं. ऋषि कुमार कौशिक, हरि शंकर वर्मा, देवेंद्र शर्मा, विष्णु कुमार, मूलचंद्र, मिथलेश, चरण सिंह, राधेश्याम, नरेंद्र कुमार, अमर सिंह, उमाशंकर, जयप्रकाश, सुरेंद्र, रविंद्र, भानु प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, वेदवीर चौधरी, प्रताप आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें