न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कांग्रेस के आगामी आंदोलनों की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी योगेश, प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया, प्रदेश महासचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह व प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित ने पदाधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय पर बैठक की। बैठक में होने वाले आंदोलनों को लेकर रणनीति तय की गई। इसमें कहा गया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में नौ से 15 अगस्त तक पदयात्रा निकाला जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि शुक्रवार को महंगाई के साथ-साथ देश और प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में युवाओं की टीम विरोध दर्ज कराने के लिए दिल्ली जाएगी और बुर्जुगों की टीम शहर में भगत सिंह पार्क पर आंदोलन करेगी। प्रदेश महासचिव प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया ने कहा कि पूरे जिले में पद यात्राओं का आयोजन होगा।
प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने कहा नगर पालिका का चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी शक्ति के साथ लड़ेगी। प्रदेश सचिव अमित सिंह ने कहा पूरे जिले में डिजिटल सदस्यता अभियान जोर शोर चलाया जाएगा। हाथरस से अधिक से अधिक ऑनलाइन कांग्रेस के सदस्य बनाए जाएंगे।
प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस जनता के हित में है। सरकार द्वारा जो सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है उसके विरोध में कांग्रेस अब सड़कों पर संघर्ष करेगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की।
बैठक में शाहिद अली, संजय प्रताप सिंह, अखलाक भारती, प्रदीप जादौन, नरेंद्र वर्मा, धीरेश दीक्षित, अनुजश शर्मा, दिनेश चौधरी, संतोष शर्मा, सीपी चौकर, काजल चौधरी, भोला शंकर शर्मा, आदित्य शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, मनोज शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, राधेश्याम अग्निहोत्री, विपिन अग्निहोत्री, लाखन सिंह, दिलीप सागर चौधरी, उदल सिंह, कुर्बान अली शहजादा, रितिक कुमार सुमन, संजीव कुमार वार्ष्णेय, संदीप कश्यप, मुबीन खान, मो. आसिफ खान, शोएब खान, शुभम गोस्वामी आदि थे। संवाद