फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिपं में 39.96, क्षेत्र पंचायत में 62.45 व प्रधान पद के लिए 68.82 फीसदी मतदान

विज्ञापन
मतपेटिका जमा करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को पंचायत उपचुनाव के तहत रिक्त पदों के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ। मतदान के लिए सुबह से पुलिस और प्रशासनिक अमला सतर्क नजर आया। जिले में जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 16, दो ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सदस्य पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। डीएम व एसपी व अन्य अधिकारी बूथों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
जिला पंचायत के लिए 39.96, क्षेत्र पंचायत के लिए 62.45 फीसदी और ग्राम प्रधान पद के लिए 68.82 फीसदी मतदान हुआ। अब शुक्रवार को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में पंचायत उपुचनाव के तहत यहां जिले में जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या16 , ग्राम पंचायत गढ़ी परती बनारसी व ग्राम पंचायत रामपुर में प्रधान पद के लिए मतदान कराया गया।
विज्ञापन

मतदान को लेकर सुबह से पुलिस व प्रशासनिक अमला सतर्क रहा। मतदान वाले सभी बूथों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। जिलाधिकारी रमेश रंजन व एसपी देवेश कुमार पांडेय ने बूथों पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सुबह शुरुआती दौर में क्षेत्र पंचायत के लिए मतदान का ग्राफ तेज रहा, लेकिन धीरे-धीरे यह ग्राफ औसतन वोट पर पहुंच गया। हाथरस ब्लॉक सदर की ग्राम पंचायत गढ़ी परती बनारसी में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। मतदान को लेकर बूथों पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्येक मतदाता के पहचान पत्र की जांच कर मतदान के लिए मतदाताओं को बूथ में प्रवेश दिया गया।
ग्राम पंचायत गढ़ी बनारसी में 881 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल थे। इनमें से 631 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें से 288 महिलाओं व 343 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 71.62 फीसदी मतदान हुआ। देर शाम सभी पोलिंग पार्टियां अपने अपने ब्लॉक पर रवाना हो गई।
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों को मतपेटिकाओं के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचाया गया। यहां प्रशासन की ओर से बने स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं को पुलिस की निगरानी में रखा गया। अब पांच अगस्त को जिले में मतगणना होगी। दूसरी ओर से मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां को मूर्त रूप दिया गया है।

हाथरस : मतदान के दौरान प्राथमिक विद्यालय गढ़ी परती बनारसी पोलिंग बूध का निरीक्षण करते डीएम, एसपी।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें