हाथरस : गांव अगसौली में पहुंची गौरव यात्रा में शामिल कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
हाथरस कांग्रेस कमेटी की आजादी की गौरव यात्रा चौथे दिन शनिवार को विधानसभा के गांव अगसौली पहुंची। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति पर तिरंगा पट्टीका ओढ़ाकर कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा, किसानों और ग्रामीणों के साथ संवाद का कार्यक्रम हुआ। यात्रा बाबा भीमराव आंबेडकर पार्क पर बाबा साहब को नमन कर संपन्न हुआ।
चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने सदैव शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को पूजा है क्योंकि इस देश की आजादी में जो लहू इस धरती माता में मिला है उसमें कांग्रेसियों का लहू भी शामिल है। आज फिरका परस्ती ताकत देश को कमजोर करने का काम कर रही हैं।
नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी सेवा दल के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री पंडित केशव देव शर्मा ने की संचालन युवा जिला अध्यक्ष निखिल बर्ती पाठक ने किया। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव धीरज बघेल, सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव पवन पंडित, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष डॉ. गौरव कश्यप, धीरज गोस्वामी, अर्जुन बघेल, कपिल नरूला, अजय दुबे, हरिशंकर वर्मा आदि थे। संवाद