न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शनिवार को शहर में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर-घर जाकर लोगों ने तिरंगा लगाए। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के माहौल में रंगा हुआ नजर आया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों देशभक्ति के नारे भी लगाए।
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज व राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल. पुलिस अधिकारियों के अलावा दोनों स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। अमृत महोत्सव के तहत सरस्वती महा विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष का नाम वीरांगना अवतीबाई कक्ष रखा गया।
इस मौके पर डॉ. अतीत श्रीवास्तव, मृदुल दीक्षित, आनंद कुमार चतुर्वेदी, राकेश बाबू, गोपेश सिंह, डॉ गायत्री कुमारी, आलोक कुमार आदि थे। नगला बेलनशाह शक्ति केंद्र पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत ब्रज क्षेत्र मंत्री डौली माहौर, शक्ति केंद्र संयोजक मबीन खान, बूथ अध्यक्ष बासुदेव माहौर, दीपक माहौर, कन्हैया वार्ष्णेय ने घर घर जाकर तिरंगा लगाए। विश्व हिंदू महासंघ आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली।
पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्रज संभाग के प्रभारी शरद प्रजापति ने यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर राजकुमार वार्ष्णेय ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में राजकुमार पाठक, अजय प्रधान, सुधीर गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, प्रखर वार्ष्णेय, प्रशांत सिंह, नरेश प्रधान, मौनू पचौरी, माधव शर्मा, मनोज द्विवेदी, देवेंद्र चौहान, तरुण वर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, कार्तिक वार्ष्णेय, अन्नू भाई, अशोक राणा, श्यामवीर, संजू सिंह आदि थे। संवाद