न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को काफी कांग्रेसी तहसील पहुंचे। नेट परीक्षा रद कराने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व शहराध्यक्ष विनोद कर्दम ने कहा है कि वर्तमान केंद्र सरकार नेट की परीक्षाएं जबरन कराने की कोशिश कर रही है। अभिभावक यह कह रहे हैं कि केंद्र सरकार द्वारा जबरन जी नेट परीक्षा कराई जा रही है। सरकार के इस निर्णय से छात्र एवं अभिभावकों के मन में भय का माहौल है। महामारी के इस दौर में यातायात एवं होटल आदि की व्यवस्था सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में छात्रों को परीक्षा देने में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन करने वालों में ऊदल सिंह, सत्यप्रकाश रंगीला, राधेश्याम अग्निहोत्री, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा, मुवीन खान, कपिल नरूला, विष्णु कुमार, प्रदीप गुप्ता, राजू, श्रीनिवास पिप्पल, कुलदीप कुमार, जगन पंडित, शांतनु रावल, संजय कप्तान, आकाश पौरुष, गिर्राज सिंह गहलोत, अभिमेष वार्ष्णेय, अभिषेक रंगीला, रतन सिंह दिवाकर, बाबू सिंह, मधुर मनोहर शर्मा, भोला भारती, पन्नालाल, चांद खां आदि थे।