फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 23 को सिकंदराराऊ में सभा को संबोधित करेंगे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे सिकंदराराऊ में तहसील मंडी गांधी गंज रामलीला ग्राउंड पर एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उनके आगमन से पहले प्रदेश महासचिव प्रभारी योगेश दीक्षित, प्रदेश सचिव प्रभारी मुकेश धनगर, जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, सिकंदराराऊ प्रभारी पं. ऋषि कुमार कौशिक सिकंदराराऊ गए और वहां तैयारियां का जायजा लिया। इसके उपरांत हाथरस जिला कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर भी बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की गई।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, नावेद खान, अखलाक भारती, शाकिर कुरैशी, निखिल वर्ती पाठक, नबील अहमद, प्रदीप कुमार जादौन, सेवादल के जिला चीफ जय शंकर पाराशर, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, पीसीसी वीणा गुप्ता एड., अनुज संत, नारायण प्रसाद पिप्पल, सेवादल के शहर अध्यक्ष आरके राजू, पवन कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें