फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सोनिया से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च

विज्ञापन
सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में जुलूस निकालते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने भगत सिंह पार्क में विरोध प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस ना कभी डरी थी और ना डरेगी। कांग्रेस ने हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ी है, और लड़ती रहेगी। जिस प्रकार मोदी सरकार गांधी परिवार को और कांग्रेस के नेताओं को अपनी ताकत का दुरुपयोग कर फंसाने का काम कर रही है, आने वाला समय बता देगा कि कांग्रेस ने सदैव ईमानदारी से काम किया है। इतिहास गवाह है कांग्रेस का पूरा जीवन कुर्बानी बलिदान और त्याग से भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एड, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अविनाश चंद्र पचौरी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम, पवन पंडित, सुनील शर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा कबाड़ी बाबा, पं ऋषि कुमार कौशिक, गिर्राज सिंह गहलोत, हरि शंकर वर्मा, श्यामसुंदर कौशिक, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा, मोहम्मद चांद कुरैशी, छोटू, आकाश पौरुष, विष्णु कुमार, मोहम्मद ताहिर नूरी, नीरज शर्मा, चौ उदल सिंह, कपिल नरूला, हबीब खान, अनुज कुमार, शिवम कौशिक, संतोष उपाध्याय, गजेंद्र सिंह, रामचंद्र आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें