फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इंटर में अंशिका और हाईस्कूल में प्रज्ञा रहीं अव्वल

विज्ञापन
सीबीएसई का परीक्षा में पास होने पर सेल्फी लेती छात्राएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा में बेटियों ने जलवा दिखाया है। कक्षा 12 और 10 में बेटियों ने जिले में टॉप किया है। 12वीं में जिले की टॉप-10 में शामिल 16 विद्यार्थियों में 10 छात्राएं हैं। वहीं, हाई स्कूल की परीक्षा में बेटियों ने टॉप -3 में जगह बनाईं हैं।
सीबीएसई इंटर की परीक्षा में बीएस पब्लिक स्कूल सादाबाद की छात्रा अंशिका जैन ने 99 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि हाईस्कूल में भी सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद की ही प्रज्ञा पालीवाल 99.8 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह सीबीएसई का कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम आ गया। इसमें बेटियों ने बेटों से आगे बाजी मारी। कक्षा 12 में सादाबाद के बीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका जैन ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। वहीं, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस की छात्रा कोपल गर्ग ने 98.8 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान पाया।
इसी स्कूल की पाखी दीक्षित और सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के अदिती बंसल ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। सासनी निवासी बीएलएस स्कूल की निशी अग्रवाल ने 98 फीसदी अंकों के साथ जिले में चौथा स्थान हासिल किया। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के आदित्य गुप्ता और बीएलएस स्कूल की नंदनी अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
बलवंत सिंह सीनियर सेंकेडरी स्कूल सलेमपुर के प्रशांत कुमार 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ छठें स्थान पर रहे। सेंट फ्रांसिस स्कूल की तनिष्का अग्रवाल और बीएस पब्लिक स्कूल सादाबाद के हर्ष अग्रवाल ने 97.2 अंक हासिल कर सातवां स्थान प्राप्त किया है। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के लक्ष्य अग्रवाल, रोहित दीक्षित, सिद्ध अग्रवाल संयुक्त रूप से 97 फीसदी अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर स्कूल की तान्या गुलाठी और जवाहर नवोदय इंटर कॉलेज अगसौली की अदिती ने 96.8 अंकों के साथ नौवां स्थान और एसएसडी पब्लिक स्कूल हाथरस की पूर्णिमा अग्निहोत्री ने 96.7 फीसदी अंकों के साथ दसवां स्थान जनपद में प्राप्त किया है। इन 16 विद्यार्थियों में दस छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार सीबीएसई की कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में टॉप तीन में छात्राएं ही रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें