फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पत्थरबाजी मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली पर गिरफ्तार कांग्रेस एवं व्यापार मंडल नेता नवेद खान। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
पत्थरबाजी मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
विज्ञापन

समर्थन में काफी व्यापारी नेता पहुंचे थाने, मायूस लौटे
20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हुआ था बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नए पुलिस अधीक्षक के चार्ज लेते ही पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रैली के दौरान हुई पत्थरबाजी के आरोपियों पर फिर शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष नवेद खान को कोतवाली पुलिस ने नगर के बाजार से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह दुकान पर बैठे हुए थे। उनकी गिरफ्तारी से नगर में हलचल मच गई। कई व्यापारी नेता भी कोतवाली पहुंच गए, लेकिन उन्हें निराश ही लौटना पड़ा।
बता दें कि सीएए लागू होने के विरोध में पिछले वर्ष 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर की जामा मस्जिद से एसडीएम कार्यालय तक पैदल जुलूस निकालकर ज्ञापन देने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पूरे जिले में धारा 144 लागू होने के कारण अनुमति देने से पुलिस प्रशासन ने इंकार कर दिया था। बावजूद इसके जब काफी भीड़ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगी तो सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह और तत्कालीन कोतवाल डीके सिसौदिया ने पुलिस बल के साथ उनको रोक दिया, जिसे लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई और इस दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी भी कर दी गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कई संगीन धाराओं में 250-300 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का दावा था कि उसने वीडियो फुटेज और फोटोग्राफी के आधार काफी लोगों को चिन्हित किया था। तब से अब तक कोतवाली पुलिस महज तीन लोगों को गिरफ्तार कर पाई थी। शुक्रवार की दोपहर में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेसी एवं व्यापारी नेता नवेद खान को गिरफ्तार कर लिया। काफी व्यापारी नेता कोतवाली पहुंच गए, लेकिन वहां उनकी बात नहीं बनी।
विज्ञापन

नवेद को वीडियोग्राफी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल ने बताया कि अभी पुख्ता तौर पर उनकी लिस्ट में 14 लोगों के और नाम हैं। इन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
-प्रवेश राणा, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें